ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी ( देवराहा तत्व ) ही वास्तविक राम मंदिर के निर्माण कर्ता है

A K SAXENA 4 AUGUST 2020

बाबाजी के निर्देश के अनुसार अदिति  द्वारा बाबा जी की राम जन्म विषयक परा वाणी का गायन उस स्थल पर कई बार होना है वहां पर जहां पर बेसन के शुद्ध घी से निर्मित लड्डू बनाए जा रहे हैं जो कि कल राम जन्म भूमि पूजन स्थल पर अर्पित किए जाएंगे और महाप्रसाद बनने के बाद जिनका पूरे भारत में वितरण किया जाएगा । बाबाजी इस सत्य को जानते हैं कि उनकी परा वाणी में भगवान श्री राम , भगवान श्री कृष्ण , और बाबा जी के स्वयं शब्द हैं और इनमें बहुत बड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा भरी हुई है परा वाणी के शब्द इतने महत्वपूर्ण है इसीलिए बाबाजी का जिस थैले में प्रसाद वितरण हो रहा है उसमें सारी परा वाणी छपी हुई है । उसके अतिरिक्त एक राम प्रेम ओढनिया है उसके ऊपर भी पूरी परा वाणी छपी हुई है । इसके अतिरिक्त एक ग्रंथ है छोटा साइज का उसमें भी पूरी रामजन्म परावाणी है और इस परावाणी का वितरण 1992 से हो रहा है और इसका गायन पिछले 20 वर्षों में भारत के विभिन्न स्थानों पर किया गया है निश्चित ही इस परा वाणी में एक अदभुत अध्यात्मिक शक्ति है ।यह एक आध्यात्मिक स्क्रिप्ट है जिसके अनुसार राम जन्म भूमि की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है और अब भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है । ब्रह्मर्षि श्री देवरहा बाबा जी और ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी ( देवराहा तत्व ) ही वास्तविक राम मंदिर के निर्माण कर्ता है ।

VIDEO LINK :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories