श्री देवराहा कृष्ण शरणम परावाणी गायन 6

पूज्य ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी द्वारा रचित “श्री देवराहा कृष्ण शरणम् ” का 26 नवम्बर 2020  का गायन अदिति विष्णुप्रिया के, द्वारा ग्रन्थ के सूत्र संख्या 741 से 849 तक होगा |इस परावाणी में बताया गया है कि अगर कृष्ण की शक्ति का दर्शन करना है तो देवराहा बाबा के नित्य दर्शन करें । अगर भगवान श्री कृष्ण का पूर्ण दर्शन करना है तो पूज्य श्री देवराहा बाबा का दर्शन करें । महायोगी श्री देवराहा बाबा जी का भगवान श्री कृष्ण के पूर्ण योग के साथ दर्शन करना है तो पूज्य बाबा जी की प्रार्थना करें । भगवान श्री कृष्ण की शक्ति को अनुभव करना है तो पूज्य बाबाजी की ओर शरणागत भाव से देखें । अगर भगवान श्री कृष्ण के चरणों का आनंद प्राप्त करना है तो पूज्य बाबा श्री के चरणों का ध्यान करें । अगर भगवान श्री कृष्ण की प्रेम के द्वारा प्राप्त की हुई शक्ति को अनुभव करना है तो पूज्य श्री देवराहा बाबा से प्रार्थना करें क्योंकि वही इस शक्ति के दाता भी हैं । अगर भगवान श्री कृष्ण का नित्य दर्शन करना है तो ब्रह्मऋषि श्री देवराहा बाबा के नित्य दर्शन करें । अगर श्री कृष्ण भाव में प्रीति होने का अनुभव करना है तो पूज्य श्री देवराहा बाबा जी का नित्य दर्शन करें ।पूज्य बाबाजी नित्य है शाश्वत हैं कहीं गए नहीं है और आपकी सारी प्रार्थनाओं का उत्तर पूज्य बाबाजी अपनी तरह से ही दे देते हैं केवल आपको उनके अंदर पूर्ण शरणागत भाव होना चाहिए |

विडियो लिंक :-

https://www.facebook.com/100015734981573/videos/913813395819818/

https://www.youtube.com/watch?v=-jCiSfSYM6o&list=PLPyyBy9Slj9IqRLAbP2NNgcmDp2p6Avic&index=8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories