पूज्य ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी द्वारा रचित “श्री देवराहा कृष्ण शरणम् ” का पावन मकर सक्रांति पर्व 15 जनवरी 2021 का गायन अदिति विष्णुप्रिया के, द्वारा ग्रन्थ के सूत्र संख्या 3326 से 3434 तक का है | ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी इस महान ग्रंथ में यह बता रहे हैं के उनके सदगुरुदेव ब्रह्मर्षि श्री देवराहा बाबा जी ने भगवान श्री कृष्ण में पूर्ण शरणागति के द्वारा भगवान कृष्ण से पूर्ण एकाकार प्राप्त करके पूर्ण सत्य का दर्शन करा है । भगवान श्री कृष्ण ही पूर्ण सत्य हैं । जहां सत्य है वहीं प्रेम ज्ञान और पूर्ण शक्ति है । भगवान श्री कृष्ण की पूरी शक्तियां जिनसे ब्रह्मांड की रचना और संचालन होती है , श्री देवराहा बाबा जी को पूर्ण प्रेम योग , ज्ञान योग , कर्म योग के द्वारा ना केवल पूर्ण रूप से नित्य निरंतर प्राप्त है वरन बाबाजी को इस परम शक्ति , परम परा ज्ञान, अनन्य भाव और प्रेम भक्ति को अन्य जीवात्माओं को देने का पूर्ण अधिकार है । यह यौगिक विधि के द्वारा पाया गया परा ज्ञान और परा शक्ति पूर्ण रूप से वैज्ञानिक तथ्य है । भगवान श्री कृष्ण ही पूर्ण सत्य है । सनातन धर्म के मार्ग के द्वारा प्राप्त सत्य ही अंतिम सत्य है । क्योंकि इस सत्य के द्वारा पूर्ण शक्ति और ज्ञान प्राप्त होता है । ब्रह्मऋषि श्री देवराहा बाबाजी पूर्ण योगी है और भगवान श्री कृष्ण की समस्त शक्तियों से युक्त है और उन्ही शक्तियों के द्वारा अखंड भारत का निर्माण होना है और सनातन धर्म को विश्वव्यापी होना है । सत्य के बारे में बहुत सी विचारधारायें और पंथ है । सत्य को लेकर विश्व में बहुत मतभेद है । नास्तिक लोग ईश्वर को नकारते हैं और आस्तिक विचारक कई तरह की भिन्न-भिन्न शक्तियों के बारे में चिंतन और विचार रखते हैं । इनमें से कौन सत्य है, पूर्ण सत्य है इसका अनुभव इस बात से हो सकता है की किस का संकल्प और भविष्यवाणी आने वाले समय में फलीभूत होती है । देवराहा तत्व के द्वारा भगवान श्री राम की जन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का शांति पूर्वक निर्माण ,योगियों की योग शक्ति का ,एक अद्भुत उदाहरण है । बाबा के अनेकों संकल्प अंततोगत्वा पूर्ण ही हुए हैं । दूसरा बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण अखंड भारत का उदय और सनातन धर्म का विश्वव्यापी होना होगा । इन संकल्पों को सिद्ध होने के बाद किसी को भी देवराहा तत्व की कृष्ण शक्तियों के बारे में कोई भी संदेह नहीं रहेगा ।
विडियो लिंक :-
https://www.facebook.com/100015734981573/videos/946974549170369/

