पूज्य ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी द्वारा रचित “श्री देवराहा कृष्ण शरणम् ” का 8 जनवरी 2021 का गायन अदिति विष्णुप्रिया के, द्वारा ग्रन्थ के सूत्र संख्या 2565 से 2673 तक का है | बाबा जी अपनी परावाणी में बता रहे हैं कि श्री देवराहा बाबा जी का दर्शन क्यों करना चाहिए , उनका ध्यान क्यों करना चाहिए ? बाबा जी कहते हैं कि श्री देवराहा बाबा जी का दर्शन एक मनुष्य का दर्शन नहीं है बल्कि एक महान शक्ति का दर्शन है , यह भगवान के सर्वोच्च आध्यात्मिक प्रेम और भक्ति का दर्शन है जिसको देखने से भगवान श्री कृष्ण में प्रेम और प्रीति जागृत होती है । बाबा जी का दर्शन सत्य ज्ञान का दर्शन है और भगवान के नाम में प्रेम का दर्शन है । श्री देवराहा बाबा जी सदा सदा से सत्य और प्रेम के साथ में महायोग होने के कारण भगवान श्री कृष्ण को पूर्णरूपेण प्राप्त किए हुए हैं , वास्तव में दोनों में कोई अंतर नहीं रहता इसी कारण पूज्य बाबाजी सब तरह की शक्तियों ( सांसारिक भौतिक या आध्यात्मिक ) को देने में पूर्ण सक्षम है , बाबा प्रेम भाव को देने में भी पूर्ण सक्षम है । बाबाजी , भगवान श्री कृष्ण की शक्ति को देने वाली एक महाशक्ति है और श्री देवराहा बाबा का दर्शन किसी के लिए भी पूर्ण आनंद को प्राप्त करने के लिए बहुत सहज साधन और उपाय हैं ।
विडियो लिंक
https://www.facebook.com/100015734981573/videos/942594746275016/

