श्रीदेवराहा कृष्ण शरणम परावाणी गायन 28

पूज्य ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी द्वारा रचित “श्री देवराहा कृष्ण शरणम् ” का 13 जनवरी 2021 का गायन अदिति विष्णुप्रिया के, द्वारा ग्रन्थ के सूत्र संख्या 3109 से 3217 तक का है | ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी बता रहे हैं कि उनके सदगुरुदेव श्री देवराहा बाबा जी नित्य आनंद स्वरूप है , आनंद और प्रेम का नित्य दर्शन है । उनका दर्शन पूर्ण प्रेम का दर्शन है , पूर्ण प्रेम आनंद का दर्शन है , अनन्य भक्ति का दर्शन है । श्री देवराहा बाबा जी दिव्य दया को प्रदान करने वाले हैं , बाबा जी को दया का दान करने में ही पूर्ण आनंद की प्राप्ति होती है , वह दया की मूर्ति है । वैसे तो भगवान का बनाया हुआ कानून स्पष्ट कहता है कि जैसे कर्म किए जाते हैं वैसे ही फल प्राप्त होते हैं , और इसमें कोई छूट या सिफारिश की गुंजाइश नहीं होती , परंतु एक महायोगी श्री देवराहा बाबा जी दया करके बुरे या साधारण कर्मों के बुरे फलों को हल्का कर देते हैं और दंड की प्रबलता उनके भक्तों शिष्यों के लिए कम हो जाती है । बाबा जी दिव्य दया को देने वाले हैं , जब उनके शिष्य बाबा जी के पास अपनी कोई सांसारिक या अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रार्थना करते थे , बाबा अधिकतर यही कहते थे की ” बच्चा हमारी दया है ” और इन्हीं 4 शब्दों से इन व्यक्तियों के कार्य हो जाते थे । दया का दान करने में एक सद्गुरु का भगवान से भी बड़ा योगदान होता है।

विडियो लिंक :-

https://www.facebook.com/100015734981573/videos/945680842633073/

https://youtu.be/7zsvJhTn0kY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories