पूज्य ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी द्वारा रचित “श्री देवराहा कृष्ण शरणम् ” का 1 जनवरी 2021 का गायन अदिति विष्णुप्रिया के, द्वारा ग्रन्थ के सूत्र संख्या 2021 से 2129 तक का है |ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा जी अपनी परावाणी में अपने सदगुरुदेव और भगवान श्री कृष्ण के अंतरंग स्वरूप , ब्रह्मर्षि श्री देवराहा बाबा जी की अद्भुत शक्तियों का वर्णन कर रहे हैं। पूज्य बाबा जी कहते हैं कि श्री देवराहा बाबा जी का एकनिष्ठ दर्शन , प्रिय दर्शन केवल स्भाग्वान श्री कृष्ण जी का है , भगवान कृष्ण की सारी आध्यात्मिकता , व्यापकता , नित्य निरंतरता है उसमें ही उनका पूर्ण ध्यान केंद्रित रहता है । श्री देवराहा बाबा जी ने सर्व व्यापक भगवान श्री कृष्ण को पूर्णरूपेण प्राप्त कर लिया है और वह कृष्ण रूप रूप बन गए हैं । प्रेम योग के द्वारा प्राप्त कृष्ण दर्शन को करते और कराते हैं , प्रेम योग के द्वारा प्राप्त की हुई कृष्ण शक्तियों का प्रयोग करते और कराते हैं । यह भगवान श्री कृष्ण की शक्तियां ही है जिनके द्वारा देवराहा तत्व ने श्री रामजन्मभूमि की मुक्ति और उस पर भव्य मंदिर बनवाने का कार्य करवाया है । इन्हीं शक्तियों के द्वारा अखंड भारत का निर्माण होना है और कैलाश मानसरोवर को भारत में शीघ्र वापस आना है । इन्हीं शक्तियों के द्वारा सनातन धर्म को विश्वव्यापी होना है और इन्हीं शक्तियों के द्वारा विश्व में शांति और प्रेम की स्थापना होनी है । बहुत सारे लोग कहते हैं और सोचते हैं कि एक बाबा जी के द्वारा भगवान श्री राम के जन्म स्थान की मुक्ति और उस पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कैसे करवाया जा सकता है और कैसे एकमात्र पुरुष , चीन पाकिस्तान जैसे दुष्ट और शक्तिशाली शत्रुओं को परास्त करके अखंड भारत का निर्माण कर सकते हैं और करवा सकते हैं ? इसका उत्तर यह है कि श्री देवराहा बाबा जी एक मनुष्य नहीं है , वह भगवान श्री कृष्ण की पूर्ण शक्तियों से , पूर्ण ज्ञान से युक्त महायोगी हैं और वह केवल त्रिकालदर्शी महायोगी ही नहीं है वह भगवान श्री कृष्ण के कार्यों को करने के लिए मृत्युलोक में भगवान कृष्ण के ही द्वारा भेजे गए हैं और इस महान कार्यों को करने में पूर्ण सक्षम हैं, यह महान कार्य देवराहा तत्व के द्वारा किया जा रहा है और यह शीघ्र पूर्ण भी होगा , इसमें कोई संदेह नहीं है । इस ग्रंथ को बारम्बार पढ़ने से यह बात स्पष्ट होता है की पूज्य बाबा जी ने अपनी पूर्ण शरणागति के द्वारा भगवान श्री कृष्ण को पूर्णरूपेण प्राप्त कर लिया है और वह इन शक्तियों से युक्त होकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अखंड भारत के निर्माण करने का बहुत महान कार्य कर रहे हैं।
विडियो लिंक :-
https://www.facebook.com/100015734981573/videos/938074273393730/

