Blessings of Babaji for recovery of Kailash Mansarovar to Mahant Shri Nritya Gopal Das ji at Vrindavan Ashram on 25th august 2019

बाबाजी का महंत नृत्यगोपालदास जी को शीघ्र कानून के द्वारा राम मंदिर बनवाने का आशीर्वाद

महंत नृत्यगोपाल दास जी , जो कि भारत के जाने माने विश्वविख्यात संत हैं और रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष हैं , ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा जी के दर्शन में 25 अगस्त 2019 को बाबाजी के टीकरी मंदिर , परिक्रमा मार्ग वृंदावन में आए । रामजन्म भूमि आंदोलन के महंत नृत्यगोपाल दास जी एक प्रमुख स्तंभ हैं और सरकारें उनकी बात गंभीरता से सुनती हैं । बाबाजी ने महंतजी को बताया कि 2014 के चुनावों में भाजपा को बहुमत आध्यात्मिक शक्तियों ने इसलिए दिलवाया था कि कानून के द्वारा राम मंदिर का निर्माण हो सके । नवंबर 2018 में जब श्री मोहन भागवत बाबाजी के दर्शन में उनके पटना आश्रम आए थे , उन्होंने बाबाजी को बताया था कि उनके सारे प्रयासों के बावजूद राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया था । बाबाजी ने उन्हें निर्देशित किया था कि और प्रयास किए जाएं क्योंकि राम मंदिर का कानून के द्वारा बनना परमपूज्य ब्रह्मर्षि श्री देवरहा बाबाजी के संकल्प के अनुसार बिल्कुल निश्चित है । श्री मोहन भागवत ने इसको मानते हुए मोदी सरकार को कानून या अध्यादेश के द्वारा मंदिर निर्माण के लिए कहा । आशा जगी की मंदिर की घोषणा महाकुंभ प्रयाग में की जायेगी । पर ऐसा नहीं हुआ , और ना कानून बना ना अध्यादेश आया । संत समाज को घोर निराशा हुई ।

बाबाजी ने चिंतन किया कि महायोगी ब्रह्मर्षि श्री देवरहा बाबा का संकल्प और आशीर्वाद कभी निष्फल नहीं हो सकता और मंदिर तो बनना ही है तो देरी क्यों । बाबाजी को चिंतन में स्मरण हुआ की हनुमानजी का प्रण और वचन है – राम काज कीने बिना मोहि कहां विश्राम । बाबाजी के द्वारा महावीर हनुमान जी का आवाहन हुआ और अब हनुमानजी ने राम मंदिर एवं कश्मीर और अखंड भारत के सारे कार्यों को करने की जिम्मदारी अपने ऊपर ले ली है । हनुमानजी की अदृश्य शक्ति के कारण भाजपा को अपने दम पर पूरा बहुमत मिला और सारे राम विरोधी , सनातन धर्म विरोधी , देश विरोधी शक्तियों को बुरी तरह से पराजित करवा कर उनका संसद में प्रवेश वर्जित करवाया गया जिससे राम मंदिर और कश्मीर जैसे महत्वूर्ण विषयों पर कानून बनाने में कोई बाधा उपस्थित ना हो । यह अभूतपूर्व सफलता आध्यात्मिक शक्तियों के द्वारा ही दिलवाई गई थी । बाबाजी ने महंत नृत्यगोालदास को कहा कि अब कोई रुकावट नहीं है और मंदिर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए । बाबाजी ने महंतजी को यह भी बताया कि भव्य मंदिर का निर्माण रामजन्म भूमि न्यास के द्वारा होगा और होना चाहिए जिसके लिए उन्हें इस न्यास का अध्यक्ष बनाया गया है। महंत नृत्यगोपाल दास जी ने इस पर पूर्ण सहमति जताई और कहा कि न्यास इस महान और ऐतिहासिक कार्यों को करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।
बाबाजी ने नृत्य गोपाल दासजी को बताया कि कैलाश मानसरोवर , भारत के संतों को प्राण से भी अधिक प्रिय तपोभूमि एवं परम वैष्णव भगवान शंकर की भूमि है उसको भारत में वापिस लाना है और यह होकर ही रहेगा । बाबाजी ने बताया कि इस कार्य को आध्यात्मिक शक्तियां स्वयं ही करेंगी और भौतिक जगत की सरकारों को कुछ विशेष नहीं करना होगा । बाबाजी ने और बताया कि सनातन धर्म का उत्थान और उसके द्वारा अखंड और उज्ज्वल भारत का निर्माण होना निश्चित है । भारत को पूरा विश्व अपना विश्वगुरु मानेगा और यह विश्व शांति और कल्याण के लिए परम आवश्यक है । बाबाजी ने महंत जी को कहा कि संत समाज को पूर्ण सक्रियता के साथ अखंड भारत के लिए कार्य करना होगा ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=575460539655107&id=100015734981573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories