राम मंदिर और अखंड भारत
कल ब्रह्मर्षि श्री देवरहा बाबा भक्ति धाम , टिकारी मंदिर , परिक्रमा मार्ग , वृंदावन में , ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबाजी के दर्शन में श्री मोहन भागवत जी सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , आए थे । भागवत जी , बाबाजी के दर्शन करने और उनसे आशीर्वाद लेने 2006 से उनके विंध्याचल , पटना , वृंदावन के आश्रमों में जाते रहे हैं । बाबाजी के आशीर्वाद से संघ परिवार की केंद्र एवं प्रांतों के चुनावों में विजय 2014 से अब तक होती रही है । बाबाजी ने भागवत जी को बताया की आध्यात्मिक शक्तियों के द्वारा भाजपा को अखंड भारत के उदय , सनातन धर्म के उत्थान, राम मंदिर के कानून के द्वारा निर्माण आदि के लिए जिताया जाता रहा है । बाबाजी का संकल्प और भविष्यवाणी है कि राम मंदिर का कानून के द्वारा निर्माण और अखंड भारत का उदय होना अवश्यंभावी है । बाबाजी ने भागवत जी को बताया की भारतवर्ष का भविष्य बहुत उज्जवल है । भारत के कुछ पड़ोसी देश जो भारत के प्रति शत्रुता रखते हैं , बाहर से मजबूत दिखते होंगे पर अंदर से खोखले हो चुके हैं । बाबाजी ने स्पष्ट भविष्य वाणी की कि कैलाश मानसरोवर जो भारतवर्ष का अंग रहा है भारत में वापिस आयेगा । बाबाजी ने भागवत जी से पूछा कि अगर वे इस का संकल्प कर ले तो आध्यात्मिक शक्तियां इस कार्य को करा ही देंगी । भागवत जी ने कहा कि इसके लिए उनका संकल्प हमेशा रहा है और रहेगा । बाबाजी कैलाश मानसरोवर के भारत में आने कि भविष्यवाणी पहिले कई बार कर चुके हैं । बाबाजी का संकल्प हमेशा फलित होता है । महायोगी का संकल्प भगवान का संकल्प होता है और उनके सत्य पर आधारित शब्द और संकल्प कॉन्क्रीट रिएलिटी बन ही जाते हैं ।
बाबाजी ने भागवत जी को निर्देशित किया कि अब भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए तुरंत कार्यवाही आरंभ करनी चाहिए । बाबाजी ने बताया कि राम मंदिर सनातन धर्म के उत्थान एवं अखंड भारत के उदय के लिए परम आवश्यक है । बाबाजी ने बताया कि संत सब के लिए दया और करुणा का सागर होते हैं और सभी में राम और कृष्ण का दर्शन करते हैं । अखंड भारत पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के लिए परम आवश्यक है ।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=558952204639274&id=100015734981573

