दिव्य गौशाला

विंध्याचल स्तिथ महायोगियों की अति प्राचीन तपोभूमि में महासिद्ध योगी ब्रह्वेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा के द्वारा वर्तमान में संचालित परम दिव्य गौशाला की दिव्य गायों की दिनचर्या के चलचित्र की सीरीज को अगले कुछ दिनों तक शेयर कर रहा हूं । इन दिव्य गायों का दर्शन एवं सेवा जीवन के चारों पुरुषा्थों _ धर्म , अर्थ , काम एवम् मोक्ष को निश्चित प्रदान करने वाला है । परमपूजनीय ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबाजी ने अनेकों बार बताया था कि जब तक भारत में गायों का बध और घोर अपमान बंद नहीं होगा , भारत के विकास एवं शांति में बाधाएं आती रहेंगी । परमपूजनीय ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबाजी ने बताया है कि देवरहा बाबाजी की आत्मा गौ में निवास करती है एवं गौ ना केवल भारत की बल्कि विश्व की माता हैं ।हमारे समाज को हर अवस्था में यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज के आर्थिक संसाधनों का एक हिस्सा गायों के लिए उपलब्ध रहे हमेशा । क्योंकि इस तरह का कोई आरक्षण उपलब्ध नहीं है , समाज के हर वर्ग और व्यक्तिओं को स्वैच्छिक दान के द्वारा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बहुत मजबूती और निष्ठा से चलाना होगा । यह गौबध रोकने के लिए और देश की आर्थिक एवं आध्यात्मिक संपन्नता के लिए परम आवश्यक है ।
एक चलचित्र एक हजार शब्दों के बराबर माना जाता है । अगर यह दिव्य गायों का हो तो इसकी बराबरी एवम् अभिव्यक्ति के लिए शब्द ही नहीं है ।
VIDEO LINK :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories