अखंड भारत निर्माण और सनातन धर्म

श्री  देवरहाबाबा मंच धाम, देवरहाहंसबाबा आश्रम विंध्याचल में अखंडभारत के लिए होने वाला दिव्य कार्यक्रम

श्री मोहनभागवत  सरसंघचालक आरएसएस , ने अपने आठ घंटे के आश्रम प्रवास में आज २८ जनवरी २०२० में सर्वप्रथम श्री देवरहा बाबा मंच धाम में ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा की रामजन्मभूमि विषयक परावाणी का

Aditi Vishnupriya के द्वारा हनुमानजी के सम्मुख किया गया गायन का श्रवण किया और तत्पश्चात बाबाजी के द्वारा समर्पित ५१.२५ सवाइक्यावनमन के बेसन के लड्डुओं का भोग भगवान हनुमानजी को शास्त्र सम्मत पूजन के साथ अर्पित किया । लगभग ६००००लड्डूओं को २०१ सजे हुए थालों में सजा कर भगवान हनुमान जी को अर्पित किया गया । सारे कार्यक्रम को बाबाजी के दिव्यनिर्देश और योजना के अनुसार आयोजित किया गया । बाबाजी को भगवान कृष्ण के दिव्य प्रेम और निर्देश के अनुसार , अखंड भारत के निर्माण एवं सनातनधर्म के उत्थान और वैश्वीकरण के संकल्प को भगवान हनुमानजी के द्वारा कार्यान्वयन करवाने के लिए ही भगवान हनुमानजीकाआवाहन बाबाजी के द्वारा किया जा रहा है । बाबाजी ने कई बार बताया है कि ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा जी के द्वारा प्रतिष्ठित देवरहा मंच धाम में उपस्थित भगवान हनुमानजी जो कि अत्यंत जागृत एवं पूर्ण शक्तिशाली है , उनको बाबाजी ने भगवान राम के नाम का लाखों बार श्रवण कराया है । मंच धाम में स्तिथ हनुमान जी का बाबाजी के साथ अनन्य प्रेम और दिव्य संवाद निरंतर चलता रहता है । यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण दृश्य और अदृश्य शक्तियों के बीच अखंड भारत के विश्व शांति के लिए उदय होने के हेतु , होने वाला संवाद है । हनुमान जी ने बाबाजी को बताया है कि भगवान राम नाम की परावाणी का श्रवण उन्हें अतिशय प्रिय है । इसीलिए पहिले रामजन्म विषयक वाणी में निहित भगवान राम नाम का श्रवण और अर्पण भगवान हनुमानजी को बाबाजी के निर्देशानुसार अदिति विष्णुप्रिया के द्वारा श्री मोहन भागवत जी उपस्थिति में करवाने के पश्चात श्री मोहन भागवत जी के द्वारा सवा इक्यावन मन लड्डुओं का प्रसाद हनुमानजी को लगाया गया । यह भगवान राम की जन्मभूमि स्थल के स्वतंत्र होने और यहां पर दिव्यभव्यमंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त होने के विजयोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया एक बहुत दिव्य और ऐतिहासिक महत्व का कार्यक्रम था । ऐसे कार्यक्रम पहिले हनुमानगढ़ी अयोध्या और अयोध्या के १२ अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए । अयोध्या के हनुमानगढ़ी कार्यक्रम के बाद हनुमान जी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उपस्थित बाधाओं ( १७ रिव्यू पिटीशन ) को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ही तुरंत रिजेक्ट करवाकर अतिशीघ्र हटवा दिया । नोर्मल कोर्स में इन रिव्यू पिटिशन का निस्तारण होने में कई वर्ष लग सकते थे पर हनुमान जी की शक्ति के कारण कुछ ही दिनों में इन बाधाओं को हटा दिया गया । इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन संकटमोचन हनुमान जी काशी में किया गया , यहां के हनुमान जी ने पाकिस्तान और इसके द्वारा समर्थित और संचालित आतंकवाद को शीघ्र समाप्ति करने का बीड़ा उठा लिया । इसके बाद इसी प्रकार के कार्यक्रम के पटना स्तिथ ब्रह्म वेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा सिद्धाश्रम के आयोजन के पश्चात इस स्थान के अत्यंत शक्तिशाली हनुमान जी नागरिकता कानून के भारत विरोधी आंदोलन को समाप्त करके देश में शांति स्थापना करने का कार्य अपने ऊपर के ले लिया और यह देशविरोधी कार्य शीघ्र ही समाप्त होगा । बाबाजी के निर्देशानुसार आज हुए पूजन के अनुसार , हनुमान जी की अदृश्य शक्ति के द्वारा कैलाश मानसरोवर की भारत में वापसी होने के लिए संकल्प और प्रार्थना श्री मोहन भागवत की अगुआई में की गई । इन दिव्य और अदृश्य तथ्यों की जानकारी बाबाजी के निर्देश के अनुसार पूजा आरंभ होने से पहिले श्री मोहन भागवत जी को उनके कक्ष में दी गई थी जिसको बाद में बाबाजी ने अपने उपदेश में दोबारा बताया । बाबाजी के आशीर्वाद और उपदेश का वीडियो इससे अगली पोस्ट में प्रस्तुत किया जाएगा । श्री देवरहा बाबा मंच धाम में हुए आज के कार्यक्रम का वीडियो प्रस्तुत किया जा रहा है ।
VIDEO LINK :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories